Jamshedpur : देर शाम मंत्री सरयू राय जमशेदपुर पहुंचे जहां. अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री सरयू राय ने दिल्ली में अवैध बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री की जमकर सराहना की. वहीं टिकट को लेकर उहापोह की स्थिति पर मंत्री सरयू राय ने कहा पार्टी का कार्यकर्ता हूं पहले भी पार्टी के लिए काम कर रहा था अब भी पार्टी के लिए ही काम करूंगा और भविष्य में भी पार्टी के लिए ही काम करता रहूंगा. मंत्री सरयू राय ने टिकट मिले या ना मिले का फैसला सिर्फ नेतृत्व पर छोड़ा है. वैसे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट अभी कंफर्म नहीं किया गया है. हालांकि मंत्री के हाव भाव देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा. दिल्ली में बड़े नेताओं से मिलने के सवाल पर मंत्री ने साफ कर दिया कि किसी भी बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं हुई है. ना ही उन्होंने किसी से टिकट की पैरवी किए जाने की बात कही.



