
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में दो अलग अलग स्थानों पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा और एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया है. वहीं सभी को पहले सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया, जबकि मृतकों के शव को शीत गृह में रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक न तो शवों की शिनाख्त हो सकी है न ही घायलों के संबंध में जानकारी मिल सकी है. घटना देर रात की है. पहली घटना सरायकेला चौक की है, जबकि दूसरी घटना दुगनी सीआरपीएफ कैम्प के पास की है.



