
जमशेदपुर : दिल्ली से लौटने पर टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह वापस लौट गये. उनका यहां पहुंचने पर रांची एयरपोर्ट पर यूनियन के कमेटी मेंबरों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. कमेटी मेंबरों का कहना था कि पीएफ के मुद्दे पर जिस तरह यूनियन के नेताओं ने दिल्ली जाकर अपनी आवाज बुलंद की, वह काफी दिनों बाद देखने को मिला. इस तमाम कर्मचारी यूनियन के इस कदम से काफी आशान्वित एवं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इस दौरान कमिटी मेंबर यूथ इंटक जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में कमेटी मेंबरों ने ढोल नगाड़ों समेत रांची एयरपोर्ट पर नेताओं का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जोगिंदर सिंह जोगी, सीएसपी सिंह, धनंजय सिंह, संजीव कुमार, जसपाल सिंह, अमोलक सिंह, पुष्कर कुमार, प्रदीप पंडित, जेपी लंका, राजेश कुमार सिंह, आरके सिंह, ओपी सिंह, गौतम प्रसाद शर्मा समेत काफी संख्या में कमेटी मेंबर और कर्मचारी उपस्थित थे.




