
जमशेदपुर : टाटा स्टील के पीएसडी सेक्शन में मैनपावर घटा दिया गया है. इस घटाने के प्रस्ताव पर यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, कमेटी मेंबर मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया. इसके तहत इस सेक्शन में स्टैंडर्ड फोर्स यानी सामान्यत: मैनपावर 31 तय था, जिसके तहत कर्मचारी जो कार्यरत थे, उसकी संख्या 17 थी, जिसको घटाकर अब 154 कर दिया गया है. इस मैनपावर को लेकर काफी देर तक बैठक हुई थी, जिसके बाद सोमवार को इसका समझौता किया गया.



