
सरायकेला : दलमा वन्य प्राणी आश्रयी में ”लक्ष्मी” ने बीती रात दम तोड़ दिया. चौंकिए मत लक्ष्मी कोई इंसान नहीं, बल्कि लक्ष्मी दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी की सबसे प्रिय मादा हाथी थी. वैसे लक्ष्मी बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. हालांकि वन विभाग और विभाग के चिकित्सक लक्ष्मी को बचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा, लेकिन लक्ष्मी ने साथ छोड़ दिया. उधर लक्ष्मी की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारी और लक्ष्मी के साथ अन्य तीन हाथियों चंपा, रजनी और गंगा की देखरेख करने वाला महावत भी दुखी है.

वैसे इंसान ही नहीं जानवरों को दुख होता है जब अपने साथ छोड़ जाते हैं. ऐसा ही नजारा लक्ष्मी के साथ रह रहे अन्य हाथियों में देखा गया. सभी की आंखें नम थी. वहीं वन विभाग के अधिकारी भी लक्ष्मी की मौत से सदमे में नजर आए. इस संबंध में दलमा वाइल्डलाइफ रेंज ऑफिसर ने बताया कि लक्ष्मी की सेवा करने में हम लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लेकिन नियति के आगे इंसानी ताकत हार गई और देर रात उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि विधिवत पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी को दफनाने की प्रक्रिया की जाएगी.



