
जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित एबीएम कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) द्वारा शहर में बढ़ रहे डेंगू प्रकोप के रोकथाम हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। उक्त रैली को जिला सिविल सर्जन डा. महेश्वर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान किया। इस मौके पर उन्होंने डेंगू होने के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय को बताते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है। मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कोर्डिनेटर डा. प्रसून दत्त सिंह ने कहा कि बुखार लगने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ चिकित्सक से मिलकर जाँच करावें। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. आर के चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो एनएसएस द्वारा गोद लिए गए पांचों पंचायत में सघनता पूर्वक चलाया जाएगा।
एनएसएस की यह जागरूकता रैली बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह दक्षिण पंचायत के जोगी मैदान से प्रस्थान कर संम्पूर्ण घाघीडीह में पदयात्रा कर लोगों को पर्चा पोस्टर बांटकर डेंगू से बचाव का उपाय बताया।
इस मौके पर घाघीडीह दक्षिण पंचायत की मुखिया सुषमा जोरा, मध्य घाघीडीह की मुखिया सविता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य भरत जोरा, महेंद्र आल्डा, आशा जायसवाल, समाजसेवी छोटराय मुर्मू, कृष्णा पात्रों, स्वपन दास ने पदयात्रा मेंं शामिल होकर इस अभियान मेंं बढ़चढ़ कर सहयोग किया।




