
चाकुलिया :चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के तड़ंगा -पुरनापानी गांव में शिक्षा विभाग से स्वीकृत लाखों की लागत से बन रही मॉडल स्कूल भवन में संवेदक के एक पार्टनर सह पार्षद ने एक व्यापारि के साथ मिलकर भवन को गोडाउन बनाकर रख दिया है. .उक्त भवन के 3-4 कमरों में भूसा और पाउडर रखा गया है.नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य अपूर्ण है. कई माह से स्कूल भवन गोडाउन में तबदील है. रविवार को स्कूल भवन में एक ट्रक पर भूसा लोड होता देख ग्रामीणों ने इसकी सुचना पार्षद शतदल महतो और नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार को दी. सुचना पाकर जनप्रतिनिधियों ने कुछ ग्रामीणों के साथ नवनिर्मित स्कूल भवन पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जन प्रतिनिधियों ने इसकी सुचना सीऔ सह नपं के कार्य पालक पदाधिकारी अरविंद औझा को देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की. जिसपर सीओ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया. मौके पर नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार ने कहा कि कुछ लोगों ने स्कूल भवन को गोडाउन बनाकर रख दिया है. कहा कि उन्होंने पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. नवनिर्मित स्कूल भवन में रखे भूसा की जांच करने की आदेश दी है सीओ अरविंद औझा: सीओ अरविंद औझा ने कहा कि तड़ंगा -पुरनापानी गांव में नवनिर्मित मॉडल स्कूल नपं क्षेत्र में नही है. जिसकारण स्कूल भवन में भुसा और पाउडर रखने की जांच का आदेश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और थाना प्रभारी को दी है.नवनिर्मित स्कूल भवन से भूसा खाली करने का दिया है आदेश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी ने कहा कि सुचना पाकर वे नव निर्मित स्कूल भवन पहुंचे तो पाया कि भवन के 3-4 कमरों में भूसा और पाउडर संवेदक के पार्टनर द्वारा एक अन्य व्यापारी के साथ मिलकर भूसा रखा है. उन्होंने तत्काल भवन से जल्द से जल्द भूसा खाली करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि वे संवेदक से स्पष्टीकरण करेंगे की किसके कहने पर उन्होंने भवन में अन्य समान रखने की अनुमति दी है.



