
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां की सड़कों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन जिले की सड़कों पर हादसे न हो. शुक्रवार देर रात हुए एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां टाटा- कांड्रा मार्ग पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत डीवीसी मोड़ के समीप ब्रेक डाउन ट्रक से होंडा इमेज कार जा टकराया जिससे कार के परखच्चे उड़ गए वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से टीएमएच पहुंचाया. ( नीचे देखें पूरी खबर )

चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार डीवीसी मोड़ के समीप ट्रक संख्या जेएच 01 एडी – 1445 ब्रेक डाउन था इसी बीच होंडा अमेज कार संख्या जेएच 05सीक्यू – 9536 जो कांड्रा की ओर से आ रही थी ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोड एंबुलेंस के सहयोग से टीएमएच भिजवाया, हालांकि चालक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि कार चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस ने ट्रक एवं दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.





