आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आरआइटी थाना पुलिस ने गुरुवार अपराह्न चार बजे के आसपास अर्थ एन्क्लेव के फ्लैट संख्या 301 में दबिश देकर एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया. पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई है. थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने छापामारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि अर्थ एन्क्लेव रईसों की सोसाइटी है. यहां इससे पूर्व चोरी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. सूत्र बताते हैं कि उक्त फ्लैट में चोरी छुपे सेक्स रैकेट चल रहा था.



