जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर एचआइजी हरिओमनगर निवासी महिला के साथ सोने के चेन की छिनतई कर ली गयी. गुरुवार को दिनदहाड़े इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया. हरिओमनगर निवासी बिनोद कुमार की पत्नी रेणु कुमारी अपनी स्कूटी से दूध लेने केलिए घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित आर्बिट कैंपस की बाउंड्री के पास चिंटू जी के घर गयी थी. सुबह 7.35 बजे वापस अपने घर के लिए दूध लेकर निकली और अपने घर के लिए हरिओमनगर रोड नंबर 3 से अपनी स्कूटी से मुडी. उसी समय उनके परिचित भाभी, जिनका घर भी उनके घर के पास है, दिखी तो वे रुककर उनसे बातचीत करने लगी. (नीचे भी पढ़ें)

उसी क्रम में सुबह 7.46 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये और उनके गले से सोने के चेन पर झपट्टा मारकर छिनकर मुख्य सड़क की तरफ भाग गये. दोनों अपराधी हेलमेट पहनने हुए थे. इस कारण वे और उनके पास खड़ी भाभी भारती उनका चेहरा नहीं देख पायी. यह पूरा घटनाक्रम उनके बगल के रेणु मिश्रा और अग्रवाल जी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.







