पोटका : प्रखंड के शंकरदा गांव में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु मड एंड मीडोज केंद्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री झारखंड सरकार दीपिका सिंह पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव सरदार ने फीता काट कर तथा रुद्राक्ष व जामुन का पौधरोपण कर किया. मौके पर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा की मड एंड मीडोज द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण पर अच्छी पहल की जा रही है.झारखंड में सतत पर्यटन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है. (नीचे भी पढ़े)

राज्य में पर्यावरण सचेत जीवनशैली और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा. मंत्री ने कहा कि विधायक संजीव सरदार अच्छा काम कर रहे हैं. इन्होंने सड़क बनवाने हेतु अनुशंसा किए हैं,मैं घोषणा करती हूं कि पोटका की सड़कें दुरूस्त होगी.(नीचे भी पढ़े)

मड एंड मीडोज़ झारखंड में प्रेरणादायक ईको-पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में उभरेगा :संजीव विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव सरदार ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना किया. कहा कि यह कार्यक्रम सतत विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और आधुनिक आतिथ्य के अद्वितीय समन्वय के साथ, मड एंड मीडोज़ झारखंड में प्रेरणादायक ईको-पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में उभरेगा.(नीचे भी पढ़े)
पर्यावरण संरक्षण हेतु अब तक लगाए दो करोड़ पेड़, : डॉ विक्रांत तिवारी
मड एंड मीडोज के निदेशक मेरा उद्देश्य भारत और विदेशों में वृक्षारोपण, वनीकरण और प्रकृति संरक्षण के व्यापक स्तर पर काम किया हूं. कारपोरेट जगत से इस्तीफा देकर पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया हूं. मैंने भारत के 23 राज्यों में 2 करोड़ वृक्षारोपण किए, इनमें केवल झारखंड में 45 लाख वृक्ष लगाए. इस परिसर में 200 से अधिक प्रजातियों जैसे सिंदूर, रुद्राक्ष जैसे वृक्ष संरक्षित और पोषित किए गए हैं. इसके सौंदर्यपूर्ण मिट्टी के घर ऑर्गेनिक रूप से निर्मित ईंटों से बनाए गए हैं, जो पारंपरिक वास्तुकला और पर्यावरणीय स्थिरता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
ये रहे उपस्थित:इस अवसर पर टीएसी सदस्य जसाई मार्डी, पार्षद हिरण्यमय दास, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,पूर्व पार्षद करुणामय मंडल, मुखिया सारजोम मार्डी व अनीता मुर्मू,ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास, अनील तिवारी, सोमेन मंडल, शांतनु मायती, हिमांशु तिवारी, रोहित प्रसाद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.







