आदित्यपुर : आदित्यपुर के कल्पनापुरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बसंतपंचमी के मौके पर आयोजित भव्य जागरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ. भंडारे में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में मत्था टेकने के बाद भोग भी ग्रहण किया. इस दौरान आदित्यपुर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, प्रवीण सिंह, सुशील सिंह, राकेश झा, अवधेश सिंह साकेत, रीतेश जायसवाल, रंजीत सांडिल, अविनाश शुभम, रिशु, सुभाष, रमेश चौधरी, सहित समस्त कॉलोनी वासी मौजूद रहे. विदित हो कि कल्पनापुरी युवा विकास समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी के मौके पर हर वर्ष भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है. इस साल भी माता के जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार और यूपी के जाने-माने भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं.



