
जमशेदपुर :सरायकेला खरसांवा जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाईप के पास बीते दिनों सुजय नंदी की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सागर गोप, इमदाद, प्रदीप मान और एक अन्य अपराधी शामिल है. इस मामलें में पुलिस आज खुलासा करेगी. हत्या करने के पीछे जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी कृष्णा गोप का ही हाथ ही. कृष्णा ने ही जेल से अपने गुर्गों को सुजय की हत्या करने की सुपारी दी थी. मामले में मृतक की पत्नी ने संजीव लोहार, तोपू, कृष्णा गोप और अन्य पर मामला दर्ज कराया था. बता दे कि बीते दिनों आदित्यपुर के एस टाइप चौक के पास सुजय अपने बाइक पर बैठ कर चाय पी रहा था इसी बीच अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी.





