
जमशेदपुर: जमशेदपुर के पोटका थाना में पदस्थापित पीएसआई अब्दुल बासित अंसारी मानगो में छापेमारी के दौरान छत से गिरकर घायल हो गए थे. उन्हे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनकी स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं हो पाया है. इधर पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर शाखा कि ओर से फंड से 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई थी. इलाज में अत्यधिक खर्च होने के कारण एसोसिएशन घायल पीएसआई के परिजनों से मिला. एसोसिएशन केंद्रीय कल्याण कोष से एक लाख रुपये सहयोग राशि के लिए पत्राचार कर रहा है. वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस पदाधिकारियों की ओर से किसी तरह की सहायता नहीं कि गई है. बता दें कि पोटका थाना के पीएसआई अब्दुल बासित मानगो में छापेमारी कर रहे थे. छापेमारी के दौरान ही वे छत से गिरकर घायल हो गए थे.






