
सरायकेला: सरायकेला -खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत रामा कृष्णा फोर्जिंग कंपनी गेट के समीप मंगलवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आकर कांड्रा की ओर जा रही एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रेलर का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. बताया जाता है कि ट्रेलर का पिछला टायर पूरी तरह से जल चुका है. वैसे ऊपर वाले का शुक्र है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. उधर अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही विभाग की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.















