
जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन परिसर में कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए आदिवासी एसोसिएशन जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं अपने जमाने के हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के 119 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में एसोसिएशन परिसर कार्यालय में कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनको श्रद्धांजलि दी गयी. इसके उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रण लिया. इस मौके पर आदिवासी हो समाज के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भगवान जातर, आदिवासी एसोसिएशन सीतारामडेरा के उपाध्यक्ष राजकुमार बानरा, सचिव रविंद्रनाथ मुर्मू, समाजसेवी जगन्नाथ बेहरा, सूरा बांकीरा, जिला युवा मुखी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू मुखी डूंगरी, आदिवासी उरांव समाज के अध्यक्ष राकेश उरांव, हो युवा महासभा के उपेंद्र बानरा, डेविड, सोनाराम बोदरा, संतोष कुमार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.











