
रांची : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की गयी. प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कई मुख्यमंत्री से बातचीत की, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी बातचीत नहीं हो पायी. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कोई बातचीत नहीं हो पायी. हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक साथ मिलकर देश को कोरोना से लड़ाई लड़ने की अपील की है तो उस लड़ाई में हम लोग साथ ही है. राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के आलोक में टेस्टिंग समेत इलाज का इंतजाम किया जाता है, जिसके निमित झारखंड में यह तैयारी की गयी है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर से बातचीत नहीं हो पायी है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि जिन लोगों से बातचीत नहीं हो पायी है, वे लोग चाहे तो लिखित तौर पर अपना जवाब दे सकते है. मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री कार्यालय से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से लिखित तौर पर अपना सुझाव देंगे. लॉकडाउन को पूर्ण रुप से खोलने या नहीं खोलने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी इस पर बातचीत हो रही है और बहुत जल्द फैसला लेकर आदेश जारी कर दिया जायेगा. वैसे झारखंड में कपड़ा, जूता-चप्पल और स्पा-सैलून समेत कई काम अब तक लॉकडाउन के कारण खोला नहीं गया है, जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है. कारोबारियों द्वारा लगातार इसको खोलने का डिमांड हो रहा है, लेेकिन अब तक फैसला नहीं लिया जा सका है.





