रांची : चेक बाउंस मामले में सोमवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल रांची सिविल कोर्ट पहुंची. कोर्ट ने अमीषा को उनपर लगे आरोप बताएं. इसपर अमीषा ने खुद को निर्दोष बताते हुए सभी आरोपों को मानने से मना कर दिया. कोर्ट ने अमीषा से पूछा कि क्या आप मध्यस्थता करना चाहती है. इसपर अमीषा ने हामी भरी और विचार विमर्श के लिए कोर्ट से समय की मांग की. साथ ही अमीषा ने कहा कि वे अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र जाना चाहती है. इसपर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की अदालत ने कहा कि इसके लिए उन्हें कोर्ट में सशरीर हाजिर होना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसा नहीं करने पर अमीषा को कोर्ट ट्रायल से गुजरना होगा. अमीषा पटेल की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश और अजय कुमार सिंह की ओर से स्मिता पाठक ने कोर्ट के समक्ष अपनी बात रखी. बताते चले कि पिछली सुनवाई में कोर्ट के सशरीर हाजिर होने के निर्देश के बावजूद भी अमीषा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी. जिसपर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए 10 जुलाई की तारीख दी थी. अमीषा के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि वे निजी कारणों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकती.




