जमशेदपुर: हाटगम्हरिया से चौका शादी समारोह में जा रही एक पिकअप वैन बकरी को बचाने के चक्कर में सरायकेला थाना क्षेत्र में पलट गई थी. इस हादसे में हाटगम्हरिया का रहने वाला कुशो नायक(40) गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान कुशो नायक ने मौत हो गई. सोमवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कुशो नायक के परिजन बबलू नायक ने बताया कि कुशो नायक एक होटल में काम करता था. कुशो नायक के तीन बच्चे हैं. इसमें दो लड़की और एक लड़का है.




