अमरावती : आंध्र प्रदेश में मरकापुरम जिले के रायवरम के पास गुरुवार को एक प्राइवेट बस एवं डंपर में टक्कर हो जाने के बाद बस में आग लग जाने से उसमें सवार 13 यात्रियों की जिंदा जल कर मौत हो गई. इस हादसे में 22 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

यहां मिली जानकारी के अनुसार मरकापुरम जिले के रायवरम के पास एक निजी ट्रैवल बस एवं एक डंपर के बीच टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही बस में आग लग गई, जिसे बस में सवार 13 लोगों की जलने से मौत हो गई, इस हादसे में डंपर चालक समेत 22 अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में बस एवं डंपर दोनों जल कर नष्ट हो गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मरकापुरम के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन राजू ने बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे. आंध्रप्रदेश के मुख्यम मंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण बस बादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.



