नेमरा (रामगढ़) : प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. वहां वे मुख्यमंत्री की पूजनीया माता स्व रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

बाबा रामदेव ने स्वर्गीया रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. (नीचे भी पढ़ें)

स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया.





