
Bahragoda : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर हर वर्ष बहरागोड़ा काली संघ मैदान में नेताजी सुभाष जयंती समारोह सह मेला का आयोजन किया जाता है. इस साल नौवें नेताजी सुभाष जयंती समारोह सह मेला के आयोजन को लेकर जिला परिषद डाकबंगला परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक शारदा प्रसाद घोष की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में पिछले साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और इस साल मेला के सफल आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया. मेला कमेटी के प्रमुख सदस्य गण मेला की सफलता के लिए अपने विचार रखे. इस बार भी धूमधाम के साथ 23 जनवरी से 9 दिवसीय मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया. हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेले में आलोक सज्जा, मीना बाजार, झूला दोला लगाकर भव्य रूप से सजाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मेला को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया.
मेला आयोजन कमेटी : संयोजक- रंजीत बाला, तपन ओझा, सह संयोजक- बबलू साव, संजय प्रहराज, खितिस मुंडा, गुरुचरण मांडी, पिंटू मोहंती., अध्यक्ष- चंडी चरण साव, उपाध्यक्ष- मदन मन्ना, राजकुमार कर, मिंटू नायक, बबलू मंडल., सचिव- आदित्य प्रधान., सह सचिव- दीपेन मन्ना, राजू माइती, पिकलु घोष, चंदन सीट, हेमकांत भुइया, अभिजीत बाग, कुणाल सीट. कोषाध्यक्ष- बाप्टू साव., कार्यक्रम प्रभारी- देवाशीष दास, मनोज गिरि., उपदेष्टा कमिटी- शारदा घोष,मिलन बाला, सुशील पटनायक, अर्देन्दु प्रहराज, विप्लव दे, रतन मिश्र, भवानी घोष, प्रोबोध पाल, जमीनी रंजन पाल, आफताब आलम, देव प्रसाद दे, पार्थो सारथी पटनायक, सुदीप पटनायक, उत्तम साव, मिठू साव., कार्यकारिणी सदस्य- उकील घोष, मिहिर दलाई, खोकन बेरा, बाबू पाल, राजा दास, श्याम दे, श्रीमंतो भुइंया, विश्वजीत सीट, विमान जाना, शांतनु सिंह, कौशिक माइती, अनल कामिला, बिकास मित्र, भक्तिश्री पांडा, भूपति नायक, माणिक मंडल, देव प्रसाद दुबे व अन्य का चुनाव किया गया.







