
Chaibasa : जिले के कुमारडुबी थाना अंतर्गत जपाइसाई गांव निवासी 11 वर्षीय गंगाराम तियु को पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया. दुर्घटना के बाद चालक वैन लेकर फरार होने के चक्कर में था. लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. इधर इलाज के लिए गंगाराम को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. गंगाराम ने बताया कि वह जपाइसाई स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था. रास्ते में पीछे से पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दिया.







