
Gudabanda : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गुड़ाबान्दा अंचल कमेटी की एक बैठक अजित कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में 15 दिसंबर को जमशेदपुर में होने वाली जिला कमेटी की बैठक में गुड़ाबान्दा से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए शिक्षकों से अपील की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से गुड़ाबान्दा अंचल स्तरीय वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन चार जनवरी को करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 21 दिसंबर को संघ की बैठक बुलाई गई है. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी. बैठक में प्रखंड कमेटी के कोषाध्यक्ष-राकेश घोष ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. संघ द्वारा नये सदस्यों को संघ से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया. संघ की राज्य कमेटी के निर्देशानुसार कोई भी शिक्षक अपने निजी मोबाइल से बायोमेट्रिक एटेंडेन्स या सरकारी काम नहीं करने का निर्णय का पालन करने का संकल्प दोहराया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर बेरा, प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार महतो, सचिव धनंजय मुण्डा, नव कुमार गिरि, राधाकान्त नायक, गणेश चन्द्र मुर्मू, सीताराम मांर्डी, शिशुपाल कुमार, मनोज कुमार महान्त, सरोज कुमार बेरा, कांचन माझी, संजय कुमार गिरि, गुरुचरण मुण्डा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.







