
जमशेदपुर:बिहार के पूर्व मंत्री और बांका से तीन बार के विधायक रहे जावेद अंसारी के पक्ष में वोट मांगने तेजस्वी यादव ने बांका में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बिहार चुनाव में पार्टी का काम कर रहे राष्ट्रीय जनता दल जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रज़ीउल्ला खान भी मौजूद रहे. वो लगातार विभिन्न विधानसभाओं में जनसंपर्क कर पार्टी के पक्ष में वोट मांगने का काम कर रहे हैं. श्री असारी ने कहा कि तेजस्वी का 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया, इसके बाद से विहार के युवा का रुझान राजद की ओर बढ़ने लगा रहा है. वे इस चुनाव में राजद को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशियों को क्षेत्र में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.







