
पटना : देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य मतंग सिंह का निधन हो गया. वे कोरोना से संक्रमित हो गये थे और उसके बाद से लगातार बीमार चल रहे थे गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. वे फोकस टीवी, हमार टीवी, एनइ टीवी समेत कुल छह चैनलों और एक रेडियो स्टेशन के मालिक थे. उनकी शादी पत्रक्षकार मनोरंजना सिंह के साथ हुई थी, जिसके कारण वे मीडिया समूह का संचालन करने लगे. वे पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे और उनका नाम शारदा घोटाले में भी आया था. उनका उनकी पत्नी के साथ भी विवाद चलता था. उनको उनके सहपाठी और जमशेदपुर के केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि वे जिंदादिल इंसान थे. भारत वर्ष के राजनीतिक पटल पर वो अपना एक विशिष्ट स्थान रखते थे. बडे़-बड़े राजनेता उनकी डिप्लोमेसी स्किल के कायल थे. स्व डाक्टर कमला प्रसाद सिंह ( बाबू छेदी सिंह) के पश्चात बिहार के छपरा के तरैया स्थित आकूचक गांव ही नहीं बल्कि पूरे सारण प्रमण्डल के लिए यह अपूरणीय क्षति है. श्री सिंह ने पूरे कुरूवंशी समाज की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.












