
आदित्यपुरः देश में बढ़ते कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए आदित्यपुर मंडल भाजपा की ओर से शनिवार को गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक से लेकर भालोटिया रोड के दोनों तरफ फैली गंदगियों की साफ सफाई की गयी. हालांकि आदित्यपुर नगर निगम की ओर से यहां हर दूसरे या तीसरे दिन सफाई कराई जाती है, बावजूद इसके सड़क के दोनों ओर गंदगी का अंबार रहता है. मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने बताया कि करुणा के फैलाव को रोकने के लिए साफ सफाई जरूरी है उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को साकार बनाने के लिए देश का हर एक व्यक्ति कृत संकल्पित है देश स्वच्छ बनेगा तो बीमारी भी दूर होगी. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, नंदकिशोर चौधरी, रजनीश सहाय, गीता गोप, गुरजीत सिंह, विजय बर्मन, दीपक झा, संजय, हेमेंद्र, अनिल सिंह, पवन महतो, अनीशा सिन्हा एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.












