
जमशेदपुर : आसन्न पश्चिम बंगाल चुनाव के निमित्त बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर लोकसभा अंतर्गत कोटुलपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ कार्यशाला सह सम्मेलन संपन्न हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रुप मे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक अर्जुन मुंडा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ है. हम यदि अपना-अपना बूथ जीतते हैं तो चुनाव जीत लेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल में समुचित विकास एवं लोकतंत्र के बहाल हेतु ममता बनर्जी की निरंकुश सरकार को उखाड़ कर विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के लोकप्रिय सरकार बनाने का आह्वान किया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बांकुड़ा के सांसद डॉ सुभाष सरकार भी उपस्थित थे. उन्होंने भी आगामी 1अप्रैल को “पहले मतदान फिर जलपान” के तहत कार्यकर्ताओं को जनता द्वारा अधिक से अधिक मतदान अपने-अपने बूथ में कराने का अपील की. ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में यहां 1अप्रैल 2021 को चुनाव होने हैं. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुजीत अवस्थी, विधानसभा संयोजक नव कुमार गांगुली, झारखंड के सिमडेगा जिले के संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह, झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, विधानसभा प्रवासी विनोद कुमार एवं पशुपतिनाथ पारस सहित इस जिले के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.














