रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर 5 जून को रांची आएंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा मुख्य रुप से राज्य में राज्यसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना है. साथ ही साथ भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश नेतृत्व के साथ झारखंड प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 जून को पार्टी के मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेगे. इसके बाद पार्टी के कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संगठन को धारदार बनाए रखने के लिए पदाधिकारियो के साथ मंथन भी करेंगे. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों से चुनाव होना है. 18 जून को तिथि निर्धारित की गयी है. (नीचे भी पढ़े)
आंकड़ों के हिसाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए पहली वरीयता के आधार पर कम से कम 28 विधायकों को समर्थन हासिल होना चाहिए. इस लिहाजे से एनडीए के पास 24 विधायकों को समर्थन प्राप्त है. एक सीट के लिए कम से कम से 28 का आंकड़ो होना चाहिए लेकिन एनडीए के पास नहीं है. इसके लिए प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा आलाकमान तीन लोगों पर नजर बनाए हुए है. झारखंड भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया जा चुका है. भाजपा आलाकमान को विश्वास है कि वह जरुरी आंकड़ा जुटा लेगी. भाजपा को सत्तापक्ष के कुछ विधायकों की अंतर्रात्मा की आवाज पर यकीन है. भाजपा व सहयोगी दलों का मानना है कि सत्तापक्ष का कोई एक दो विधायक होगा जो केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होगा.







