अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के लोगों के लिए इन दिनों रविवार की सुबह खुशनुमा माहौल लेकर आ रही है। बोकारो में लगातार तीसरे हफ्ते भी हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया गया। इस हैप्पी स्ट्रीट में बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों ने सड़क पर उतर कर इसका आनंद लिया। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
इसके तहत बच्चों ने सड़क पर उतर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बड़ों ने भी स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए वर्जिश की। इस दौरान सभी ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बोकारो स्टील के वरीय अधिकारियों की देखरेख में इस हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जा रहा है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
रविवार की सुबह होने का इंतजार सभी लोग पूरे हफ्ते करते है। लोगों ने भी माना कि सुबह उठने में जरूर थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन यहां आने के बाद वे अपने आपको तरोताजा महसूस करते हैं। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बोकारो स्टील के वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि जिस मकसद से इस हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन की शुरुआत की गई थी वह सफल होता दिख रहा है लोग तीसरे हफ्ते भी सड़क पर उतर कर इसका आनंद ले रहे हैं और अपने अंदर छुपी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का काम कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हैप्पी स्ट्रीट के माध्यम से छोटे बच्चों के हाथ से कम से कम दो घंटे मोबाइल जरूर छूट जा रहा है जो एक बड़ी उपलब्धि भी है।




