बोकारो:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बोकारो ने सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर बोकारो नया मोड़ बस स्टैंड के समीप प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाजयुमो नेता अमित कुमार ने किया. कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. दूसरी सड़क पर जो पुल पहले से स्थापित है उन्हें अब तक हटाया भी नहीं गया है. सड़क निर्माण हो जाने के बाद पेड़ व पोल दोनों सड़क पर हो गए हैं.(नीचे भी पढे)
ऐसी स्थिति में आए दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण कर रहा है विभाग द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने इस सड़क निर्माण कार्य को उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है तथा लोगों का शोषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि वह नहीं हटाया गया तो भाजयुमो आंदोलन करेगा.



