बोकारो: बोकारो जिले के भंडारीदह के चंद्रपुरा- फुसरो मुख्य पर मार्ग स्थित गणेश पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक 42 वर्षीय महेंद्र महतो तुरियो गांव के रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेंद्र महतो अपने गांव से पैदल ही भंडारीदह जा रहा था. इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे उसे धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क किनारे जा गिरा. (नीचे भी पढ़े)
सड़क पर गिरने से सिर पर गंभीर चोटें आयी और मौके पर युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चंद्रपुरा- फुसरो मार्ग को जाम कर दिया. बाद में ग्रामीणों ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे.हालांकि चंद्रपुरा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों से बात कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है. लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे.




