जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेम्को से लेकर टेल्को जाने वाले रास्ते में खड़ी ट्रेलर में तेज चल रही कार घुस गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को टेल्को अस्पताल ले जाया गया है जबकि मृतक की पहचान नही हो पाई है. तीनो की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.