
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के बुआंगडीह गांव में रविवार की दोपहर एक जंगली हाथी प्रवेश कर गया, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं. झुंड से बिछड़ा हुआ एक हाथी बांशदा जंगल की ओर से खेतों के रास्ते पलपला नदी (खाल) पार कर बुआंगडीह के खालडीह टोला में आ पहुंचा और किसान सुजीत गिरि के खलिहान में रखे धान को खा गया और तहस-नहस कर दिया. खलियान के पास लगाया गया कुम्हड़ा सब्जी की फसल को खाकर और पैरो तले रोंद कर बर्बाद कर दिया है. किसानों ने गरमा धान के लिए जमीन पर धान के बीज को बोया था, उसे भी पैरों तले दब कर बर्बाद हो गया है. हाथी के आने से खेत में काम कर रहे पुरुष और महिला मजदूरों ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. हाथी को ग्रामीणों ने किसी तरह गांव से दूर हरिनिया जंगल की तरफ ले गये. आये दिन इस क्षेत्र में हाथियों द्वारा किसानों की मेहनत से उपजी फसलों एवं सब्जीयों को पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर रहा है फिर भी वनविभाग उदासीन है, जिससे किसानों में भारी रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पूर्व भी हाथी ने इस गांव में दस्तक दिया था हालांकि उस समय किसी का कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया था. पुन: दोबारा हाथी के गांव आने से लोगों में दहशत है.







