
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की ओर से रविवार को नीलडीह पार्क में वनभोज का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के लिए बैलून को बचाने एवं नारंगी रेस का आयोजन किया गया। महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर आयोजित किया गया था।

बैलून बचाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्थ संभव तथा द्वितीय स्थान अधिराज सिंह ने प्राप्त किया और नारंगी रेस के हर चक्र अनामिका, अंशिका, सूजन और अमिषा विजेता रहे। महिलाओं की प्रतियोगिता में सुजाता सिंह ने प्रथम स्थान डिम्पल सिंह ने द्वितीय स्थान तथा सुनीता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नृत्य संगीत मनोरंजन से भरपुर आयोजन में महिलाओं ने अतिउत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम के आखिरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों और महिलाओं ने कार्यक्रम के बाद पार्क की सफाई की। वनभोज का आयोजन संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार एवम सचिव मंजू सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।







