रामगोपाल जेना/चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी प्रखंड टोंटो द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बूथ-संख्या 265 बड़ा झींकपानी में दीवार लेखन कर एक बार फिर से भाजपा सरकार एवं कमल का फूल बनाया गया. प्रताप कटियार महतो द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं, बताया गया कि केंद्र में भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है. आने वाले दिनों में और भी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है. जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना है. पूर्व की सरकारों के कार्यकाल को भी लोगों ने देखा है.(नीचे भी पढ़े)
सभी सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन जब से भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है जबकि हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम हमारी सरकार कर रही हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लागुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तियू, सोदा खण्डाईत, अर्जुन दास, महेश्वर दास, प्रताप हांसदा, चक्रधर हांसदा, बादल दास, लक्ष्मण हांसदा, सिंगराई हांसदा, मोहन सिंह हांसदा, भीमा हांसदा, निराकर पान, मनोज दास,मिथुन दा मुख्य रूप से उपस्थित थे.












