
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सिन नहीं है. अतः जनता कुत्तों से रहे सावधान. अब तक दर्जनों लोगो को कुत्ते काट चुके हैं. उन्हें अनुमंडल अस्पताल से एंटी रेबिज नही मिल रही है. इस कारण लोग परेशान हैं. दो दिनों के अंदर एक दर्जन भर से भी अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं. एक ही दिन सात लोगो को कुत्तों ने काटा है. अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सीन नहीं होने पर एक मात्र भरोसा विधायक सुखराम उरांव हैं. वह व्यक्तिगत रूप से जरूरतमंदों को वैक्सिन दिला रहे हैं.

अब तक शहर की तीन दवा दुकानों से दर्जन भर से अधिक लोगो को विधायक के सौजन्य से उपलब्ध हुई वैक्सिन : विधायक सुखराम उरांव विधायक सुखराम उरांव के द्वारा तीन मेडिकल हॉल में जमा कराए गए 1.50 लाख रुपये पीड़ित मानवता की सेवा में रामबाण साबित हो रहे हैं. वह भी ऐसे समय में जिस समय सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबिज वैक्सिन नहीं है. ऐसी परिस्थिति में जिन लोगों को भी किसी कुत्ते ने काट दिया है वैसे लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. रविवार को ही 7 लोगों को एंटी रेबिज वैक्सीन विधायक सुखराम उरांव की सहयोग राशि से उपलब्ध हुई है. जानकारी के अनुसार शहर स्थित गणनायक मेडिकल से 57, अशोक मेडिकल से 30 व जलाराम मेडिकल से 25 लोगों को विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से निःशुल्क दवा उपलब्ध हुई है. रविवार को ही 7 लोगो को एंटी रेबिज दवा निःशुल्क मिला. अनुमंडल अस्पताल समेत जिला में भी एंटी रेबिज उपलब्ध नही है. विधायक के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं. वहीं चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से लेकर सदर अस्पताल में एंटी रेबिज नहीं होना चिंता का विषय है.

क्या कहते है अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी : अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ आरएन सोरेन कहते हैं कि यहां पर एंटी रेबिज नहीं है. इस कारण सही में लोग परेशान हैं. कुत्ता काटने की शिकायतें भी तेजी से आ रही हैं. उन्होंने बताया कि 100 एंटी रेबिज की मांग सिविल सर्जन से की गयी है.















