जमशेदपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा रविवार को लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट में व्यापार और उद्योग जगत को गति देनेवाले कई सकारात्मक प्रावधान किए गए हैं. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष एवं जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट उद्योग, एमएसएमई, रोजगार और आर्थिक स्थिरता को मजबूती प्रदान करने वाला है. टियर 2 शहरों में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की घोषणा स्वागत योग्य है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र को ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के विकास, लॉजिस्टिक्स सुधार एवं कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रावधान व्यापारियों के लिए राहतकारी हैं. साथ ही, उपभोक्ता मांग बढ़ाने वाले कदमों से बाजार में सकारात्मक माहौल बनेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ व्यापार-उद्योग के विकास में सहायक सिद्ध होगा.








