
चाईबासा : एनआरसी/ सीएए/ एनपीआर के विरोध में शुक्रवार को शहर में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वधान में स्थानीय बिहारी क्लब में एक आमसभा का आयोजन किया गया है। आमसभा से एक दिन पूर्व गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई के निर्देश पर युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कोल्हान प्रभारी सुनीत शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में आमसभा का नैतिक समर्थन करने एवं अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रणनीति तैयार की गई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया शुक्रवार को अपराह्न एक बजे कांग्रेस भवन से अनुशासित कतारबद्ध होकर पार्टी का झण्डा-चिन्ह अपने साथ लेकर आमसभा स्थल तक पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकर बोयपाई, महासचिव राजू कायम, एनएसयूआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक विशाल प्रधान, महिला कांग्रेस की पूनम हेम्ब्रम, नीति गोडसोरा, जानवी कुदादा, सहकारिता विभाग अध्यक्ष नीरज कुमार झा, फुटपाथ कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साह, ओबीसी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, अल्पसंख्यक कांग्रेस के मो सलीम, अर्श अली, गुलाम हुसैन, असरार अहमद, मानवाधिकार चेयरमैन लियोनार्ड बोदरा, वरीय कांग्रेसी कृष्णा सोय, जंग बहादुर, अशोक कुमार बारिक, राजेन्द्र कच्छप, चंद्रमोहन तापेय, रामेश्वर बाहन्दा, संतोष सिन्हा, ललित कर्ण, टाटा बारी, मोहन सिंह हेम्ब्रम, सोमाय सुंडी, जितेन्द्र नाथ ओझा, जय प्रकाश दास, विश्नाथ तामसोय, नंदगोपाल दास, गोविन्द पाट पिंगुवा, लक्ष्मण बारी, सुशील कुमार दास समेत अन्य उपस्थित थे।






