
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की ओर से विभिन्न राज्यों में मजदूरी के लिए गए चक्रधरपुर विधानसभा के मजदूरों के पास लगातार सहायता राशि भेजी जा रही है. अब तक लगभग 250 से अधिक मजदूरों को सहायता राशि ट्रांसफर की गयी है. विधायक सुखराम उरांव ने बताया कि वर्तमान में सहायता राशि तो भेजी जा रही है पर इसके बाद मजदूरों को लाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा. विधायक श्री उरांव ने बताया कि बड़े पैमाने मजदूर जो विभिन्न प्रदेशों लोग संपर्क उनसे किए हैं, कई के परिवार की ओर से भी संपर्क किया गया है. कुछ लोगों के नहीं आ पाने के कारण उनसे दूरभाष पर बात कर पूरी स्थिति से अवगत कराने के बाद जांच-पड़ताल के बाद सहायता राशि भेजी गयी है और भी अन्य मजदूरों को भी सहायता राशि भेजी जा रही है. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी जरूरतमंद व असहाय लोगों की सहायता की जा रही है. उनके बीच खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया जा रहा है







