
चक्रधरपुर : ग्रामीण कार्य विभाग विभाग चक्रधरपुर कार्यालय में कनीय अभियंता शिवनंदन पण्डित को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. वह बंदगांव में पदस्थापित थे. इस अवसर पर मौजूद कनीय अभियंता दुर्गा सोरेन ने श्री पण्डित के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में बेहतर ढंग से कार्य हुए. सभी कर्मचारियों के साथ उनका मधुर सम्बन्ध रहा. विकास कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हुआ. इस अवसर पर रिटायर्ड कनीय अभियंता श्री पण्डित ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर पर रिटायर्ड कनीय अभियन्ता श्री पण्डित की धर्मपत्नी शीला देवी, विभाग के मिंटू मिश्रा, गणेश सिंह, सुरेश प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







