
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर के जाने-माने भाजपा नेता स्व प्रदीप साव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह, भाजपा नेता खिरोद प्रधान, शेष नारायण लाल, संजय मिश्रा, परविंदर सिंह, बुलटन रवानी, संदीप साव, गुड्डू पण्डित, चंदन गुप्ता, मनीष पाड़ेया समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि आज 12 वर्ष के बाद भी अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का बिषय है। इस दौरान ब्राह्मणों को अनाज का किट प्रदान किया गया।















