
Chakuliya : भाजपा से झामुमो में शामिल हुए समीर महंती का स्वागत झामुमो प्रखंड कमेटी और कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा कर किया. कार्यकर्ताओं ने समीर महंती को फूल-मालाओं से लाद दिया. चाकुलिया के कमारीगोड़ा से नया बाजार पैट्रोल पम्प तक पदयात्रा निकाली गई. इसमें शामिल कार्यकर्ता झामुमो जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद और समीर महंती जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे.
कमारीगोड़ा से निकली पदयात्रा पुराना बाजार बिरसा चौक पहुंची. समीर महंती ने वहां स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान साहेबराम मांडी, धनंजय करुणामय, बलराम महतो, निर्मल महतो, लाल मांडी अर्जुन, डोमन माझी, मिठू हांसदा, मंगल हांसदा, अपू महतो, राजा बारिक, मो गुलाब, मलय रूहीदास, विशाल बारिक, राजू कुमार, विद्युत सरदार, चंदन दास, देवाशीष दास, मौसमी मल्लिक, दुलारी मांडी समेत अन्य उपस्थित थे. पदयात्रा नयाबाजार पेट्रोल पम्प पहुंचकर समाप्त हुई.



