
Chakuliya : चाकुलिया स्टेशन पर बीती शाम एक पैसेंजर ट्रेन से एक यात्री गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्टेशन कर्मियों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से जख्मी यात्री को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया. डॉक्टर ने जख्मी यात्री का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि उक्त यात्री को सिर पर चोट है. जख्मी यात्री कहां का है, उसका क्या नाम है बताने में असमर्थ हैं. समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार सीएचसी में किया जा रहा था.
Attachments area



