
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आने वाले ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क के बडा़चुनचुडिया गांव के पास रविवार की रात सड़क पार कर रहे बडा़चुनचुडिया गांव निवासी सुकरा पुराण उम्र करीब 71 वर्ष को मिलन चौक के ओर से जमशेदपुर जा रहे बालू लदे हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया. इस दौरान सुकरा पुराण गंभीर रूप से घायल हो गए. वही डाइवर हाईवा लेकर फरार हो गया. घायल को ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिलन चौक स्थित वासुदेव मेमोरियल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. वही इस घटना की खबर मिलते ही ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो वासुदेव मेमोरियल अस्पताल मिलन चौक पिलीद पहुंचे ओर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.

आर्थिक सहायता भी दिया. वही सुकरा पुराण की मौत के बाद ग्रामीणों नर सड़क जाम कर दिया. वही इसकी सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे ओर लोगों बात की. इसके बाद ईचागढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा. मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ बीडीओ सत्येंद्र कुमार महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा मुआवजा की मांग की जा रही है, जिसको लेकर हंगामा किया गया. इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

काफी देर तक हंगामा जारी रहा, लेकिन लोग नहीं माने. लोग हर हाल में मुआवजा व नौकरी की मांग कर रहे है. सड़क जाम के बाद से गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी है. लोगों का आना जाना मुश्किल हो चुका है.



