
Chakuliya : चाकुलिया के गौशाला परिसर में सोमवार से दो दिवसीय गोपाष्टमी मेला आरंभ हुआ. मेला के अवसर पर गौशाला की भव्य सजावट की गई है. सुबह में गौशाला परिसर में गौ पूजन कर और गौ जुलूस निकाला गया. दोपहर में मेला का विधिवत उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. शाम में पश्चिम बंगाल के बेलदा के बांग्ला यात्रा सुख सपने शांती सोना ने का मंचन किया गया. मेला के अवसर पर गौशाला परिसर में कई दुकाने लगाई गई हैं. शाम में लोगों की भीड़ गौशाला में उमड़ पड़ी. लोगों ने मेला का लुत्फ उठाया. मेला को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, संजय लोधा, कमल खंडेलवाल, ब्रम्हदत्त अग्रवाल, पवन अग्रवाल, ओम प्रकाश रुंगटा, आलोक लोधा, पंकज अग्रवाल, वीरेन गिरि, रविन्द्र नाथ मिश्रा, चन्द्रदेव महतो समेत अन्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.



