
चाकुलिया : प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में झुंड से बिछड़ा एक हाथी प्रवेश कर गया, जिसने गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव में एक घर का दरवाजा खोलकर उसमें रखी धान की एक बोरी निकाल लिया और उसे खा गया. ग्रामीणों के प्रयास से हाथी गांव से भागा, लेकिन उसे सूंढ़ से उठाकर ले गया. हाथी ने गांव में विचरण इस तरह किया जैसे वह गांव के हर गली-मोहल्ले से वाकिफ हो. ग्रामीणों हाथी को भगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ा तब जाकर हाथी गांव से बाहर निकलकर गांव से सटे जंगल की और चला गया. लोगों ने हाथी को भगाने के लिए शंख ध्वनि की और डंडा लेकर उसे गांव से बाहर निकाला. बार-बार हाथियों के गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग हाथियों को गांव से दूर भगाने की दिशा में उचित पहल नहीं कर रहा है. इससे ग्रामीणों में विभाग के पदाधिकारीयों के प्रति रोष है.















