
चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल प्लस टू उच्च विधालय की कक्षा एक के दो छात्रों की बीच लड़ाई हो गयी, जिसमें मिस्त्रीपाड़ा निवासी गौतम बेरा का पुत्र विक्की बेरा का सिर फूट गया. विद्यालय के शिक्षकों ने घायल छात्र का उपचार न कराकर एक बच्चे के साथ खून से लथपथ विक्की बेरा को साइकिल से घर भेजवा दिया. घायल छात्र की मां काजल बेरा बच्चे को लेकर दोबारा स्कूल पहुंची व हंगामा किया. तब विधालय के प्राचार्य दिनेश कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार करवाया. सीएचसी में बच्चे का उपचार हुआ. जख्मी छात्र के सिर के पीछे चार टांके लगे हैं. परिवार के सदस्यों ने कहा कि विक्की बेरा के सिर पर गंभीर चोट लगी है. परिजनों ने विधालय की देखरेख और जिम्मेदारी पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि विधालय में बच्चों के बीच झगड़ा होता है और देखने वाला कोई नहीं है. इस संबंध में प्राचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा विक्की को दोबारा स्कूल लेकर पहुंचने पर वे प्राथमिकता के तौर पर सर्वप्रथम उपचार करवाया गया. कहा कि घटना की सूचना उन्हें नहीं थी. मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें सूचना नहीं दी थी.



