
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया नगर पंचायत स्थित पुरनापानी में कमल दूत अभियान का शुभारंभ किया. चाकुलिया मंडल की सभी 12 पंचायतों के कमल दूतों को भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा भेजे गए साइकिलों को डॉ गोस्वामी ने कमल दूतों के हाथों सुपूर्द किया. ये कमल दूत साईकिल से प्रतिदिन गांवों में घूमेंगे तथा लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास का संदेश को पहुंचायेंगे. प्रत्येक साईकिल में लाउडस्पीकर सेट भी है. लाउडस्पीकर से चिप्स के द्वारा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में जिताने का अपील से संबंधित गाने भी बजेंगे. कमल दूतों के बीच साईकिल वितरण समारोह में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित लोधा, मंडल महामंत्री संजय दास, सुरेश सिंह, राजीव महापात्रा, विजय महतो, दिलीप महतो, सुधीर महतो, जमुना गोप, राणा प्रताप गोप, चंचल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.



