
चाकुलिया : मकर पर्व को लेकर बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है. वही बच्चे ताड़ के डाली काटकर कुम्हा का निर्मान करने में जुटे हुए हैं. चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा और श्यामसुंदपुर स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे बच्चे ताड़, खजुर के पत्ते और पुआल से कुम्हा का निर्मान किया है. परंपरा के मुताबिक मकर पर्व के दिन सुबह कुम्हा को जलाकर सभी आग तापते है ,और आतिशबाजी करते हैं. नहाकर बच्चे नये बस्त्र पहन कर घर में बने गुड़ पीठा तिलकुट आदि परिवार के साथ मिलकर खाते है और हर्षोल्लास के साथ मकर पर्व मनाते है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






